फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A laborer on bicycle collided with a bike, died

Mau News: साइकिल पर सीमेंट लादकर जा रहे मजदूर को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 23 Apr 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
A laborer on bicycle collided with a bike, died
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के चंद्रापार मुहम्मदपुर के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई।रामपुर थाना क्षेत्र के गुरूमा निवासी राजकिशोर (45) शाम लगभग सात बजे साइकिल पर दो बोरी सीमेंट लादकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। चंद्रापार मुहम्मदपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने राजकिशोर को टक्कर मार दी। घटना में राजकिशोर सहित कटघरा शंकर में उर्स मेला देखकर घर लौट रहे बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कंधरापुर निवासी दानिश (20) और अनवर (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल और बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को फतेहपुरमंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवकों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामपुर एसओ लाल बहादुर प्रसाद ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं राजकिशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed