{"_id":"61-92670","slug":"Mau-92670-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लासपूर्वक मनी होली, चरम पर रहा हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लासपूर्वक मनी होली, चरम पर रहा हुड़दंग
Mau
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हुड़दंग भी चरम पर रहा। लोग अबीर गुलाल से सराबोर नजर आए। जहां एक ओर लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली। वहीं रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक की सामूहिक होली खेली गई। मिर्जाहादीपुरा चौक से होली खेलनेे वालाें का जुलूूस भी निकला। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से मुस्लिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह हुआ।
होेली का उल्लास बच्चों और नौजवानों में कुछ ज्यादा ही नजर आया। गली कूचों में झुंड बनाए बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे थे। नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान जैसे स्थानों पर त्योहार का उत्साह देखने लायक था। एक दूसरे को रंग लगाने के अलावा युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। शाम में संस्कृत पाठशाला मोड़ से इस बार भी परंपरागत रूप से राधा कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया। इस बीच लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के साथ अबीर गुलाल और फूलों की होली खेलने की परंपरा को बखूबी निभाया। परंपरागत फाल्गुनी गीत भी गाई गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले जुलूस के इस मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह राधा कृष्ण का स्वागत किया। जुलूस के आयोजन में नगर की श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही। सुरक्षा व्यवस्था में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भारी संख्या में डटे रहे। जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली की हुड़दंगियों का जुलूस निकला। ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ।