फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। निकाय चुनाव को लेकर लाइसेंसी दुकानोें की बंदी के आदेश के क्रम में शनिवार को आबकारी टीम ने अभियान चलाकर जिलेभर मेें कई स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और ताड़ी बरामद किया। लाइसेंसी दुकानों के पास मेें बेची जा रही शराब केे साथ तीन लोगोें को और ताड़ी केेेेे साथ दो महिलाएं गिरफ्तार की गईं। महिलाओं को मुचलका पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुंवर विक्रम सिंह के आदेश पर मतदान होने तक सभी लाइसेंसी शराब की दुकानोें को बंद किया जाना है। इसी क्रम मेें जायजा लेने के लिए अभियान चलाकर शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी राजेश मणि त्रिपाठी केे नेतृत्व मेें टीमोें ने जिलेभर मेें छापेमारी की। इसमें उंदुरा चट्टी पर रामस्नेही यादव पुत्र कुणाल यादव को 45 शीशी देशी शराब के साथ टीम ने धर दबोचा। इसी क्रम में घोसी पकड़ी मोड़ से 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रामकृपाल निषाद और राजेश कु मार को आबकारी टीम ने गिरफ्तार किया। सहरोज में दबिश के दौरान टीम ने एक महिला को 80 लीटर और बसारथपुर में भी महिला को 120 लीटर ताड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया। जबकि अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed