{"_id":"61-130421","slug":"Mau-130421-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से नाराज अधेड़ ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से नाराज अधेड़ ने खाया जहर
Mau
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। पुलिस उत्पीड़न से नाराज एक अधेड़ ने जहर खा लिया। उसके परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़के के पिता को कभी थाने में बुलाया ही नहीं गया। पुलिस उत्पीड़न का आरोप निराधार है।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी मोहल्ले में हरिबचन राजभर ने बुधवार को पुलिस उत्पीड़न से नाराज होकर जहर खा लिया। अस्पताल में भर्ती हरिबचन राजभर ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व हरिबचन का लड़का पड़ोस की एक लड़की को लेकर भाग गया। तब से पुलिस द्वारा उसे काफी परेशान किया जा रहा है। एक बार पुलिस ने उसे थाने में बुलाकर काफी पीटा भी। साथ ही उसे बार-बार लड़के को पकड़वाने का दबाव बनाया जा रहा है। रोज पुलिसकर्मी उसके घर पर जाकर उसे धमकी दे रहे थे। जबकि लड़का कहां मुझे मालूम नहीं है। अनायस पुलिस मुझपर दबाव बना रही है।
बुधवार को पुलिस की धमकी से तंग आकर उसने जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में थानाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी का कहना है कि हरिबचन के लड़के की एक मामले में शिकायत है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है मगर उसे कभी थाने पर बुलाया ही नहीं गया। उसके आरोप निराधार है। फिर भ्ाी मामले की जांच की जाएगी। ऐसा पाएगा तो संबधित से पूछताछ की जाएगी।