फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मंत्री ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की

मंत्री ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की

Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की
जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को ब्लाक सभागार में जनपद के विकास कार्यो की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक तरफ मंत्री ब्लॉक सभागार में जिलास्तरीय व ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। वहीं समीक्षा के दौरान सभागार के बाहर अपनी समस्याओं से संबंधित फरियादियों की काफी भीड़ खड़ी थी। अधिकतर मामले आवास, शौचालय, अतिक्रमण, राशन कार्ड, जमीन और मामले पुलिस व राजस्व से सम्बंधित थे। सभी फरियादियों ने प्रभारी मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण की माँग की। मंत्री ने उन्हें शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और जिलाधिकारी से कहा कि इन समस्याओं का जल्दी निस्तारण करके इन फरियादियों की शिकायतों को दूर कराएं। कोपागंज ब्लॉक में प्रभारी मंत्री के सामने सरवां के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आए दर्जनों प्रधानों और किसानों ने जिले में यूरिया की भारी किल्लत का मुद्दा उठाया। यूरिया का रैक इंदारा रेलवे स्टेशन पर लगवाने की मांग किया। गौहरपुर के प्रधान गौरी शंकर सिंह ने गन्ना की पर्ची न मिलने का मुद्दा उठाया। जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर ने ग्राम पंचायत कुर्थीजाफरपुर और पारा को नगर पंचायत बनाने तथा सरकारी नाले पर हुए अतिक्रमण के बावत प्रभारी मंत्री को प्राथना पत्र सौंपा। कहा कि दोनों गांव ग्राम पंचायतों की आबादी लगभग 35 हजार है। कहा कि पूर्व सरकार में नगर पंचायत घोषित की गई थी लेकिन अब यह फाइल लंबित कर कदी गई है। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गविजय राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अखिलेश तिवारी, दिवाकर मिश्रा, राघवेंद्र राय शर्मा, डाक्टर विरेन्द्र गुप्ता, जरार अली, अखिलेश राजभर, भारत भीम चौहान, दीन बन्धु गिरी, जरार अली रविशंकर गुप्ता सुगगन राजभर फिरोज तलवार मुहम्मद याहिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित ब्लॉक के प्रधान व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed