{"_id":"5bf83cc3bdec22419e1f407e","slug":"91542995139-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास, आगजनी में आरोपी ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास, आगजनी में आरोपी ने किया समर्पण
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ पर गत दिनों ऑटो और प्राइवेट बस की टक्कर में जख्मी बच्चों को लेकर सड़क पर किए जाम और सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी अभिमन्यु राणा ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम लोकेश नागर ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। आरोपी अभिमन्यु राणा पुत्र नंदलाल हलधरपुर क्षेत्र के दतौडा गांव निवासी है।
29 सितंबर को हलधरपुर क्षेत्र के महुआमोड़ के पास स्थित डीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी ऑटो और एक प्राइवेट बस में टक्कर हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ किया, पुलिस पर जानलेवा हमला किया। साथ पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की तहरीर पर अभिमन्यू राणा सहित 13 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, सरकारी संपत्ति का नुकसान करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस घटना के बाद से अभिमन्यु राणा को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उसने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।