फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नहीं बदल सका छह दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर

नहीं बदल सका छह दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर

Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नहीं बदल सका छह दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर
ब्लाक के रानीपुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से बीते छ: दिनों से गांव में बिजली गुल है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट और सिंचाई की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

रानीपुर गांव में 200 ग्रामीणों के घरों पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था। लेकिन आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। 22 सितंबर की शाम भी ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया, लेकिन 6 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी विभाग द्वारा न तो इसे दुरस्त कराया न ही इसे बदला। उधर कई दिनों से बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट के चलते नलकूप न चलने से सिंचा नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीण बिजेंद्र, अशोक मौर्या, राजेश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि बीते 6 दिनों में दर्जनों बार समस्या के बाबत विभागीय उच्चाधिकारीओ को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नही जा सका है। इस बाबत अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा का कहना है कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने इस बारे में ग्रामीणों को सलाह दी कि वह अधिकारियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed