{"_id":"596e47344f1c1b844a8b4568","slug":"71500399412-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर की हालत में मामूली सुधार, पूरा परिवार अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर की हालत में मामूली सुधार, पूरा परिवार अस्पताल में
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधकर दीपक कुमार पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय की हालत में दूसरे दिन में मामूली सुधार है। गंभीरावस्था में उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में रखा गया है। गोली लगने की सूचना पाकर परिवार के सभी सदस्य वाराणसी अस्पताल में ही जमे हुए हैं। बैंक मैनेजर अपने मां-बाप के एकलौते संतान हैं और उनका भी सिर्फ एक ही पुत्र है जो अभी काफी छोटा है। पत्नी जया तो अपने पति के गोली लगने के सूचना पाकर पुत्र के साथ सोमवार की रात ही पूरे परिवार के साथ वाराणसी रवाना हो गई। मऊ जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी दीपक कुमार पांडे गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटठुडीह में पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक के रुप में कार्यरत हैं। सोमवार की शाम वह ड्यूटी के बाद अपने गांव के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान रसड़ा मऊ मार्ग पर महतवार चट्टी के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक प्रबंधक को गोली मार दी। गोली लगते ही बैंक प्रबंधक सड़क पर गिर गए। इस दौरान आसपास के लोग वहां जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तथा घायल बैंक प्रबंधक को इलाज के लिए रसड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मऊ के लिए रेफर कर दिया गया । हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ जिला अस्पताल से रात में ही रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों की खोजबिन की जा रही है।
विज्ञापन