फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शिक्षकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

शिक्षकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Wed, 08 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
नगर पंचायत स्थित दिशा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खीरीकोठा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सांख्यिकी आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भरने की जानकारी दी गयी। शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के समस्त परिषदीय विद्यालयों सहित सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 350 प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षकों ने आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भरने की बारीकियां बतायी गईं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त प्राथमिक जूनियर और माध्यमिक स्कूलों में विद्यालय की संचालित कक्षा, उपलब्ध साधन-संसाधन, शिक्षक-छात्र विवरण, अनुदान, वार्षिक बचत, परीक्षाफल एवं छात्रों को मिलने वाली सरकारी सहायताओं की सूचना तैयार करने के बावजूद प्रशिक्षक जमील अहमद अंसारी व अजीत कुमार राय ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों को बिंदुवार सूचना देने की तकनीकी जानकारी दी तथा कहा कि इसी सूचना के आधार पर सरकार और विभाग योजनायें तैयार करती है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से प्रपत्र में तथ्यपरक सूचनायें भरकर दो दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया। यह प्रपत्र सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए भी रहा। उन्होंने बताया कि इस सम्पूर्ण जानकारी को कम्प्यूटर पर फीड करके 15 मई तक राज्य परियोजना कार्यालय को प्रेषित किया जायेगा। इसके बाद विद्यालयों को आवश्यकता अनुसार बजट जारी किया जायेगा। इस मौके पर राधेश्याम पाण्डेय, रवीन्द्र मौर्य, संजीव कुमार सिंह, सुनिता यादव, ह्रदयेश पाण्डेय, आलोक कुमार सिंह, कन्हैया यादव , मनमोहन पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed