{"_id":"5ae7592d4f1c1b6d098b7381","slug":"61525111085-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरा अंबेडकर प्रतिमा का टीन शेड लोगों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरा अंबेडकर प्रतिमा का टीन शेड लोगों ने जताया आक्रोश
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क़्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाबांध में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर लगा टीनशेड रविवार की रात टूट कर गिर गया। सोमवार की सुबह लोगों ने प्रतिमा का टीनशेड क्षतिग्रस्त देखा तो नाराज हो गए। लोगों का आरोप था कि बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के प्रयास में अवांछित तत्वों ने प्रतिमा के ऊपर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त कर दिया। 100 डॉयल और थाना पुलिस को सूचना देने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। यह खबर सुनते ही पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पता लगाया तो टीनशेड रात में आयी तेज आंधी से क्षतिग्रस्त होना पाया गया। जबकि इसे लेकर घंटों पुलिस परेशान रही। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई तो पुलिस कमेटी के सदस्यों पर सख्त हो गई। डांट फटकार के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाबांध स्थित गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा के ऊपर छाया के लिए टीनशेड लगा हुआ है। जबकि आसपास के स्थान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात प्रतिमा के ऊपर लगा टीनशेड गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि प्रतिमा कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सुबह होते ही नाराज लोगों ने 100 डायल पुलिस के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा कोतवाल आरके द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान अधिकतर ग्रामीणों ने बीती रात आई तेज आंधी के चलते ही टीन शेड गिरना बताया। पुलिस ने अपनी उपस्थिति में गिरे टीनशेड को लगवाया।