फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धनुष टूटते ही जयश्रीराम के जयकारें से गूंजा पांडाल

धनुष टूटते ही जयश्रीराम के जयकारें से गूंजा पांडाल

Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
धनुष टूटते ही जयश्रीराम के जयकारें से गूंजा पांडाल
मऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष नगर क्षेत्र के मड़ईयाघाट पर धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रुप से धनुष भंग लीला के साथ परशुराम लक्ष्मण संवाद और रावण बाणासुर संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम द्वारा जनकपुर में आयोजित स्वंवर में शिवधनुष तोड़ने की लीला का मंचन विस्ततार से किया गया।
विज्ञापन

प्रभु श्री राम के द्वारा जैसे ही धनुष को भंग किया गया, पूरा क्षेत्र जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा, इसके बाद जानकी ने प्रभु के गले में वरमाला डाला। धनुष यज्ञ के इस कार्यक्रम के अवसर पर मड़ईया घाट पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। शीतकालीन लगने वाले इस मेले में आए लोगों ने जमकर व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मेले में मुख्यरुप से संतोष सिंह, अवध बिहारी सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि लोगों ने व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed