फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पशु आश्रय स्थलों पर लगाएं क्रमवार ड्यूटी

पशु आश्रय स्थलों पर लगाएं क्रमवार ड्यूटी

Thu, 09 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पशु आश्रय स्थलों पर लगाएं क्रमवार ड्यूटी
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन तथा प्रबंधन के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकास खंडों में बनाए गए अस्थायी गोवंश आश्रयों की समीक्षा संबंधित खंड विकास अधिकारियों से की। जिन विकास खंडों के अंतर्गत आश्रयों के कार्य अपूर्ण हैं उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुख्य रूप से जिन गोवंश आश्रयों में पानी, छाया, चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं क्योकि भीषण गर्मी में पानी, चारा, छाया के बगैर जानवरो की मृत्यु हो सकती है। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोवंश आश्रयों पर शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा ली जाए, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। जनपद में कुल 22 स्थानों पर गोवंश आश्रय बनाए गए हैं। 12 गोवंश आश्रयों पर पानी की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को सोलर पंप लगाए जाने के निर्देश दिए गए थे जिसमें लापरवाही होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा नामित संस्थाएं यदि गोवंश आश्रयों में किसी भी कार्य में लापरवाही की जाती है तो उस संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी मुहम्बामदाबाद गोहना अतुल वत्स, वन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ त्रिवेदी, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी एसपीसिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed