फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आंगनबाड़ी कार्याकत्रियों का अनशन

आंगनबाड़ी कार्याकत्रियों का अनशन

Sat, 09 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्याकत्रियों का अनशन
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने क्रमिक अनशन के तीसरे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट पर अनशन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष शैलकुमारी सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार की उपेक्षा को देखते हुए यह आंदोलन लंबा खिंचने के आसार हैं। लेकिन वे निराश न हों। विजय आपके द्वारा होगी। शासन अथवा प्रशासन चाहे कितनी भी उपेक्षा करे, उत्पीड़न करे ,मगर आप अपने लक्ष्य की तरफ देखते हुए डटी रहें। प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा ने कहा कि हम अपनी मांगे लेकर ही मानेंगे। संचालन कर रहीं जिला महामंत्री बीना राय ने कहा कि आज जो भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, और महिला सुरक्षा दिवस तथा महिला सशक्तिकरण सप्ताह मना रही है उसे हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं नहीं दिख रही है , हम अपनी जायज मांगों को लेकर 49 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। बल्कि हमें धमकियां दी जा रही हैं। सरकार हमारे भरोसे समाज का कुपोषण खत्म करने की बात कर रही है लेकिन सरकार हमें और हमारे बच्चों को ही कुपोषण के गर्त में धकेल रही है। इस अवसर पर मंडल मंत्री सिंधु यादव, उर्मिला यादव ,उर्मिला, भारती, आशा राय ,आशा यादव ,प्रमिला ,चंद्रकला ,अफसाना निकहत ,सबीहा, जेबा ,सुनीता ,महिमा राय और सबा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed