फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रशिक्षु लेखपालों ने दी विभागीय परीक्षा

प्रशिक्षु लेखपालों ने दी विभागीय परीक्षा

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु लेखपालों ने दी  विभागीय परीक्षा
जिले के चारों तहसीलों के प्रशिक्षु लेखपालों की विभागीय परीक्षा रविवार को कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पंजीकृत 242 के सापेक्ष 240 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। घोसी के प्रशिक्षु लेखपाल ने एंबुलेंस में परीक्षा दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु लेखपालों की विभागीय परीक्षा सर्वोदय इंटर कालेज के आठ कक्षों में हुई। विभागीय परीक्षा में घोसी तहसील के 61 में से 60, मधुबन तहसील के 50 में से 50, मुहम्मदाबाद गोहना के 61 में से 60 तथा सदर तहसील के 70 में से 70 सहित 240 प्रशिक्षु लेखपालों ने विभागीय परीक्षा दिया। घोसी तहसील के प्रशिक्षु लेखपाल आशुतोष विश्वकर्मा तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के प्रशिक्षु लेखपाल प्रवीण कुमार की अन्यत्र नियुक्ति हो जाने के कारण परीक्षा में भाग नहीं लिया। वहीं घोसी तहसील में कार्यरत प्रशिक्षु लेखपाल सतीश गुप्ता जो कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है,एंबुलेंस में परीक्षा दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में शामिल सभी 240 प्रशिक्षु लेखपालों में से जो उत्तीर्ण होंगे उनकी विभागीय नियमानुसार नियुक्ति होगी। अनुत्तीर्ण होने वालों को पुन: परीक्षा देनी होगी। दो पाली में हुई परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में एडीएम डीपी पाल, उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, तहसीलदार एसपी गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार घोसी सर्वेश सिंह, प्रधानाचार्य राणाप्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed