{"_id":"5ae8b1444f1c1b62098b7a09","slug":"41525199172-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में चकमार्ग बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में चकमार्ग बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 01 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सदर तहसील क्षेत्र के पनियारा गांव में चक मार्ग न होने के चलते आवागमन में परेशानी का सामना कर रहे 15 से ज्यादा ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने डीएम से बारिश के मौसम से पूर्व चकमार्ग बनाने की मांग की।
डीएम प्रकाश बिंदु को सौंपे गए ज्ञापन में पनियारा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवागमन के लिए कोई रास्ता ना होने के चलते ग्रामीण खेत के रास्ते से आवागमन को मजबूर हैं। रास्ता न बने होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के समय होता हैं, जहां खेत में पानी भरने के चलते लोगों को मजबूरन कीचड़ से आने जाने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग किया कि सालों से चली आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए शीघ्र चक मार्ग बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजन कुमार, प्रभावति देवी, प्रेमा देवी, इंद्रावति, चंद्रावति, होशिला देवी, लल्लन, शिवकुमार राजभर, रामकुवंर राजभर, विश्वनाथ राजभर, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।