फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3542 candidates appeared in the graduate semester examination.

Mau News: स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए 3542 परीक्षार्थी

Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
3542 candidates appeared in the graduate semester examination.
सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में परीक्षा देने जाते छात्र-छात्राएं।संवाद
मऊ। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को दो पालियों में हुईं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
परीक्षा में दो जिलों के 347 महाविद्यालयों में 4294 के सापेक्ष 3542 परीक्षार्थी शामिल हुए।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में 150 महाविद्यालय हैं। बीए, बीएससी, बीकाॅम के छात्र छात्राओं की तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

साथ ही छह नोडल सेंटर बनाए गए थे। पहली पाली में संस्कृत की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक और दूसरी पाली में उर्दू और माइक्रोबायालोजी की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम चार बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में मऊ जनपद सहित आजमगढ़ जिले के 347 महाविद्यालयों में 4294 के सापेक्ष 3542 परीक्षार्थी शामिल हुए।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के मीडिया प्रभारी डॉ. विजय उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करा लिया गया। विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले बने परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी की गई। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed