फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संस्कृत, उर्दू में शामिल हुए 2134 परीक्षार्थी

संस्कृत, उर्दू में शामिल हुए 2134 परीक्षार्थी

Tue, 26 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत, उर्दू में शामिल हुए 2134 परीक्षार्थी
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों के स्नातक की परीक्षाएं सोमवार को जिले के 121 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। प्रथम पाली में स्नातक प्रथम वर्ष संस्कृत, बीए भाग तीन उर्दू की परीक्षाएं हुई। जबकि दूसरी पाली में बीए भाग दो उर्दू प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2134 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन डीसीएसके पीजी कालेज में 631 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजने का फरमान जारी किया। सभी कक्षों में वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी लगाए गए थे। वहीं, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में 69, मर्यादा पुरुषोत्तम महाविद्यालय भुड़सुड़ी में 84 सहित जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों पर कुल 2134 परीक्षार्थी शमिल हुए। परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से सचल दस्ता का गठन तो किया गया, लेकिन जनपदस्तर पर टीम के गठन की सूचना ही नहीं दी गई। इसके चलते बिना सचल दस्ता के ही परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय से जनपद स्तर पर सचल दस्ता के गठन की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed