Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Responsibility for treating 2.14 lakh animals rests with 14 veterinary officers; 17 posts remain vacant.

Mau News: 14 चिकित्साधिकारियों के भरोसे 2.14 लाख पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी, 17 पद खाली

Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for treating 2.14 lakh animals rests with 14 veterinary officers; 17 posts remain vacant.
राजकीय पशु चिकित्सालय माँदी सिपाह। संवाद
मऊ। जिले के राजकीय पशु चिकित्सालयों में 31 में से 17 पशु चिकित्साधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते 2.14 लाख पशुओं को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। एक पशु चिकित्साधिकारी को दो से तीन पशु चिकित्सालयों की जिम्मेदारी दी गई है, इसके चलते पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में झोलाछाप के इलाज करने से तीन पशुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सरकारी पशु चिकित्सकों की कमी के चलते परेशान पशुपालक झोलाछाप पशु चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराने को मजबूर हैं, इससे पशुओं की बीमारी पर अधिक खर्च करने के बावजूद बीमारी ठीक नहीं हो पाती है। बीमार पशुओं को सही इलाज नहीं मिलने से अधिकांशतः पशुओं की मौत हो जाती है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


विभाग से मिले आंकड़ों को देखें तो जिले में 31 के सापेक्ष 14 पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती है। 31 के सापेक्ष सात फार्मासिस्ट हैं। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के 103 पद सृजित हैं, लेकिन 34 की ही तैनाती है। 42 के सापेक्ष 39 पशुधन प्रसार अधिकारियों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्य प्रत्येक अस्पताल पर एक पशु चिकित्साधिकारी, एक फार्मासिस्ट और दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद है। पशु सेवा केंद्र पर एक पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती है लेकिन लंबे समय से पशु चिकित्साधिकारियों और फार्मासिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। पशु चिकित्सकों के पद खाली होने से एक ओर जहां विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं का बेहतर लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। विभागीय स्तर से प्रत्येक माह रिमाइंडर तो भेजे जाते हैं, लेकिन अभी तक संबंधित पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। हालत यह है कि कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में झोलाछाप से इलाज कराने के चलते तीन पशुओं की मौत हो चुकी है।

चार वर्ष से रिक्त चल रहे पशु चिकित्साधिकारियों के पद

बोझी। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र में स्थापित राजकीय पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्साधिकारियों का पद चार साल से रिक्त चल रहा है, इसके चलते पशुओं का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। शिकायत के बाद भी पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती नहीं की जा सकी है। क्षेत्र के नदवासराय, मांदी सिपाह, अमिला, बड़रांव में राजकीय पशु चिकित्सालयों की स्थापना की गई है। लेकिन 2022 से पशु चिकित्साधिकारियों का पद रिक्त चल रहा है। पशु चिकित्साधिकारियों का पद रिक्त रहने के चलते गंभीर बीमारी से ग्रसित पशुओं का इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। लोग झोलाछाप पशु चिकित्सकों से इलाज कराने को विवश हैं।

क्षेत्र के मांदी सिपाह में राजकीय पशु चिकित्सालय तो खुला है, लेकिन वर्षों से पशु चिकित्साधिकारी का पद रिक्त चल रहा है, इसके चलते गंभीर बीमारी से ग्रसित पशुओं का इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। बेहतर इलाज न होने के चलते पशु काल के गाल में समा जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी पशु चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।-रतन राय, पशुपालक

राजकीय पशु चिकित्सालयों पर पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती न होने से दुधारू पशुओं का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। निजी पशु चिकित्सकों को अधिक फीस देने के बाद भी पशुओं का बेहतर तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बाद भी राजकीय पशु चिकित्सालयों में तैनाती नहीं हो सकी है।-लालचंद यादव, पशुपालक


विभाग में कई पद पर तैनाती नहीं है। रिक्त चल रहे पशु चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के मामले में शासन को पत्र भेजा गया है।-डॉ. आरबी चौरसिया, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

राजकीय पशु चिकित्सालय माँदी सिपाह। संवाद

राजकीय पशु चिकित्सालय माँदी सिपाह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed