फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2.40 lakh taken in the name of regularisation from contract, case against Chief Sugarcane Officer

Mau News: संविदा से नियमित करने के नाम पर लिए 2.40 लाख, मुख्य गन्ना अधिकारी पर केस

Sun, 28 Sep 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
2.40 lakh taken in the name of regularisation from contract, case against Chief Sugarcane Officer
मऊ। संविदा कर्मचारी को नियमित करने के लिए 2.40 लाख रुपये लेने के आरोप में मुख्य गन्ना विकास अधिकारी राधेश्याम पासवान पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कर्मचारी के पिता की तहरीर और सीजेएम कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहादतपुरा निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेटा प्रत्युष कुमार सिंह घोसी सहकारी चीनी मिल में संविदा पर गन्ना लिपिक (कंप्यूटर ऑपरेटर) है। आरोप है कि बेटे को नियमित करने के लिए देवरिया जिले के बेलवा टोला सेमरहिया निवासी मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने 10 लाख रुपये की मांग की। मुख्य गन्ना अधिकारी को एक लाख 30 हजार ऑनलाइन उनके खाते में तो एक लाख दस हजार नकद दिया था। आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी का ट्रांसफर घोसी चीनी मिल से किसान सहकारी मिल सुल्तानपुर हो गया है। लाखों की राशि लेने के बाद बेटे को नियमित न करा पाने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। पैसे मांगने पर अधिकारी धमकी दे रहा है। इस मामले में शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई न हो पाने पर उन्होंने सीजेएम कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर शाम शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed