फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24 hours electricity will be available in rural areas on Diwali

दीवाली पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे मिलेगी बिजली

Wed, 03 Nov 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
24 hours electricity will be available in rural areas on Diwali
मऊ। प्रदेश सरकार ने दीवाली पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेष तोहफा दिया है। धनरेतरस से दीवाली तक ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उपकेंद्रों से बिजली की निर्बाध सप्लाई दी जाएगी। धनतेरस से यह सभी गांवों में निरंतर बिजली सप्लाई दी जा रही है। अगले 24 घंटों तक शहरों से लेकर गांवों तक निर्बाध बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में तीन लाख 25 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। जिले में छोटे बड़े 49 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें 400 केवी से लेकर 132 केवी तक सब पावर स्टेशन शामिल हैं। इन उपकेंद्रों से संबंध 150 फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल है जबकि तहसील मुख्यालयों पर 18 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे बिजली सप्लाई का शासनादेश है।
विज्ञापन

हालांकि इधर कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित शेड्यूल से कम बिजली मिल पा रही थी। लेकिन इस वर्ष पहली बार सरकार ने दीपावली पर सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी 24 घंटों तक बिजली सप्लाई की सौगात देने का फैसला किया है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक अनवरत बिजली आपूर्ति सप्लाई देने का निर्देश ऊर्जा भवन से आया है। धनतेरस से ही जिले भर में बिजली सप्लाई दी जा रही है। दीपावली पर्व पर सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम से जनपदवासियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े किसान नेता राकेश सिंह का कहना है कि सरकार ने दीपावली पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को त्योहार मनाने का अवसर देने के सरकार के निर्णय की सराहना की जानी चाहिए। भाजपा के मीडिया प्रभारी केके राय कहते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पर्व पर एक समान बिजली देकर सराहनीय कार्य किया है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस से लेकर दीपावली पर्व के अवसर पर 24 घंटे अनवरत विद्युत सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed