फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   23 hundred cardholders out of eligible household list

पात्र गृहस्थी सूची से नाम काटने जोड़ने का चल रहा खेल

Sun, 14 Feb 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
23 hundred cardholders out of eligible household list
मऊ। राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया में बड़ी तादात में पात्र गृहस्थी कार्डधारक सूची से बाहर कर दिए गए हैं। ऐसे कार्डधारक कोटेदारों से लेकर जनसेवा केंद्र और जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं जोड़ा गया। इन्हें कोटे की दुकानों से अनाज नहीं मिल रहा है। जिले में करीब 2300 पात्रों का नाम सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या तीन लाख 20 हजार 428 है जबकि लाभार्थियों की संख्या 14 लाख 49 हजर 534 है। जिले में 56127 अंत्योदय परिवार हैं। इनके लाथार्थियों की संख्या एक लाख 98 हजार 626 है। लोगों का आरोप है कि विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से राशन की कालाबाजारी की जा रही है। कोपा देेहात निवासी चंपा देवी, बिंदू देवी, उर्मिला देवी, धनिया, कलावती देवी और सावित्री का नाम पात्र गृहस्थी से निकाल दिया गया। कसारा के बब्बन यादव, लाडनपुर निवासी रेशमी देवी, खुखुंदवा की विमला, भेलाबांध की अंबिका, हकीमपुरा की राबिया, निर्मला ने बताया कि उनके नाम पहले पहले सूची में थे। अब आधार से लिंक करने के नाम पर राशनकार्ड से नाम काट दिया गया। लगभग 2300 पात्रों का नाम काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
अभियान चलाकर राशनकार्ड धारकों की जांच कराई जाएगी। इसमें अपात्रों का नाम काटकर पात्रों का नाम शामिल कराया जाएगा। बोगस नामों को हटाया जाएगा।-हिमांशु द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed