फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अंजना डाक्टर तो आयुष सैन्य अधिकारी बनने का है सपना

अंजना डाक्टर तो आयुष सैन्य अधिकारी बनने का है सपना

Tue, 07 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंजना डाक्टर तो आयुष सैन्य अधिकारी बनने का है सपना
मऊ। मंजिल उनको मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंख होने से कुछ नहीं होता है हौसले से उड़ान होती है को सच साबित किया है जिले के सीबीएसई 10वीं के छात्र छात्राओं ने। चंद्रा पब्लिक स्कूल चकमेंहदी की छात्रा अंजना के पीटर ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया है। इसी क्रम में सनबीम स्कूल के छात्र आयुष सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल के 10वीं की छात्रा अंजना के पीटर ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई का रिजल्ट सोमवार को आते ही अंजना को जिला टाप करने की जानकारी विद्यालय से मिली तो वह खुशी से झूम उठी। घर में जश्न का माहौल हो गया। सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अंजना का कहना था कि विद्यालय के अलावा वह पांच घंटे और छुट्टियों में आठ से 10 घंटे पढ़ती थी। परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखा। अपनी सफलता का श्रेय मम्मी, पापा तथा गुरुजनों को दिया है। डाक्टर बनने का लक्ष्य है। पढ़ाई के अतिरिक्त खेल में रुचि है। बैडमिंटन में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन भी बन चुकी है। पापा केसी पीटर चंद्रा पब्लिक स्कूल में प्राचार्य तथा मम्मी चंद्रा पब्लिक स्कूल में उप प्राचार्य हैं।
विज्ञापन

वहीं, सनबीम स्कूल के छात्र तथा पहसा निवासी आयुष सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। आयुष विद्यालय में पढ़ाई के अलावा चार घंटे पढ़ता है। सफलता का श्रेय मम्मी पापा तथा गुरुजनों को दिया है। परीक्षा में सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखा। राष्टीय रक्षा अकादमी के माध्यम से सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य बनाया है। पढ़ाई के अतिरिक्त म्यूजिक, खेलने शौक है। पापा चिकित्सक तथा मम्मी माधुरी सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed