{"_id":"5a78a0e54f1c1b4f588b6eee","slug":"21517854949-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी की हो रही है बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी की हो रही है बर्बादी
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। नगर पंचायत चिरैयाकोट के बाजार में ओवर हेड टैंक का मेनपाइप लाइन फटे होने से पिछले दो सप्ताह से पानी सड़क पर व्यर्थ बहकर बरबाद हो रहा है। वहीं लगातार पानी रिसने से सड़क के खराब होने की संभावना बनी हुई है। उधर लीकेज की समस्या को जल निगम की ओर से कई दिन बीतने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया है।
चौक बाजार स्थित पुलिस बूथ के पास तकिया रोड पर बाजार में पेयजल सप्लाई के लिए नगर पंचायत की ओर से ओवर हेडटैंक बनाया गया है। लेकिन दो सप्ताह पहले मेन पाइन लाइन लीकेज की समस्या के चलते रोजाना हजारों लीटर पानी चौक बाजार से तकिया बाजार को जाने वाली सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। वहीं लगातर पानी के रिसाव से सड़क पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। वहीं मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या के चलते ऊँचे स्थानों पर रहने वाले लोगों के घरों तक पर्याप्त प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों द्ववारा कई बार जलनिगम विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके है, लेकिन दो सप्ताह बाद भी लीकेज को सुधारवाया नहीं जा रहा है। उधर इस संबंध में विभाग के जेई रंजन कुमार का कहना है कि विभाग के पास धनाभाव के कारण मेटेनेंस का काम नहीं हो पा रहा है।