Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A team has been formed at the tehsil level to assess crop damage; the report must be submitted within two days.

Mau News: फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील में बनी टीम, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Sun, 01 Nov 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A team has been formed at the tehsil level to assess crop damage; the report must be submitted within two days.
मधुबन में बारिश से धान की फसल को हुआ नुकसान।संवाद
मऊ। लगातार दो दिनों तक बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। दो दिनों तक तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते हजारों एकड़ धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है, इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से फसल क्षति का आकलन कराने के लिए तहसील स्तरीय टीम गठित की गई है। दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। बारिश बंद होने के चलते किसान फसल को सहेजने में जुटे रहे। तापमान पर नजर डाला जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। जबकि छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कृषि विभाग के आंकड़ों में जिले में 78 हजार 960 हेक्टेयर में धान के फसल लगाई गई है। लगातार दो दिनों से बारिश होने के चलते धान की कटाई, मड़ाई ठप है। हजारों हेक्टेयर खेतों में खड़ी धान की फसल गिर जाने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। किसानों की तरफ से फसल क्षति का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


मधुबन। अर्नब तूफान के प्रभाव से हुई लगातार बारिश ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र के किसान श्रीराम राजभर, उमाशंकर, संतोष मौर्य, धर्मेंद्र यादव और मनोहर लाल का कहना है कि लगातार बारिश से धान के साथ सरसों, दलहन और सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गिरी धान की फसल से लागत निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा आलू, चना, मटर और सरसों की आगामी बोआई भी प्रभावित होने की आशंका है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि फसल क्षति का आकलन कराने के लिए तहसील स्तरीय टीम गठित कर दिया गया है। दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed