{"_id":"5a2ad2274f1c1b97678c082f","slug":"21512755751-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ का चुनाव
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। मधुबन तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच शुक्रवार को एल्डर कमेटी की देख-रेख में हुआ।जिसमें कुल 76 में 73 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष व मंत्री पद का चुनाव किया। अरूण त्रिपाठी को अध्यक्ष और तारिक जमील को मंत्री को निर्वाचित किया गया। शेष पदों पर किसी भी अधिवक्ता द्वारा विरोध में फार्म नहीं भरे जाने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें तहसील के 73 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए अरूण त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह तथा मंत्री पद के लिए तारिक जमील सहित तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार को तहसील परिसर में भारी गहमा गहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी रमेश मिश्र और अखिलेश पांडेय की देख-रेख में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के अरूण त्रिपाठी को 45 वोट तथा विपक्षी जगदीश सिंह को 28 मत मिले।
इस तरह अरुण त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी जगदीश सिंह को 17 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया जबकि मंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार के रूप में तारिक जमील, सुरेश कुमार और कृष्णमुरारी सिंह चुनाव मैदान में थे। इसमें तारिक जमील ने 26 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार को एक वोट से शिकस्त दी। जबकि कृष्ण मुरारी सिंह को 21 वोट पाकर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।जबकि अभय मौर्य,प्रदीप मिश्रा उपाध्यक्ष सतेंद्र पांडेय सहमंत्री,विभव कोषाध्यक्ष,ऑडिटर संजय यादव आदि अधिवक्ता निर्विरोध चुने गए। इसकी घोषणा चुनाव अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दी।विजयी प्रत्याशियों को वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल पांडेय,पूर्व तहसील अध्यक्ष मधुबन गोविंद गुप्ता ,विमल श्रीवास्तव,आशीष गुप्ता,इंदुभूषण दुबे,एम एम पाठक,मनोज सिंह,सूर्यभान राजभर, कआदि ने विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी।