{"_id":"5c040696bdec22418a6ad329","slug":"201543767702-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया रोटी बैंक का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया रोटी बैंक का शुभारंभ
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उमंग जन सेवा समिति की तरफ से जिला अस्पताल परिसर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने रोटी बैंक का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मऊ में रोटी बैंक की स्थापना कर उमंग जन सेवा समिति ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।कहा कि दानकर्ता तथा सहयोग प्राप्ति दोनों का सहयोग बना रहे। साथ ही कार्यक्रम की निरंतरता बनी रहे तो निश्चित ही यह समिति अपने उद्देश्यों में सफल होगी। इसी क्रम मेें हबीबुल्लाह टांडवी ने कहा कि भूखे लोगों को रोटी देने के इस सत्कार्य में हम सभी को तन, मन, धन से सहयोग करने की जरूरत है।इस अवसर पर डॉ. पीके गुप्ता, सीएमएस डॉ.बृज कुमार, चंद्रशेखर अग्रवाल, अमरनाथ मद्धेशिया, रजनीश गुप्त, पवन राय, विनोद गुप्त, हेमराज, दिलीप, हाजी इफ्तेखार आदि शामिल रहे।