{"_id":"59529b8f4f1c1ba72b8b4771","slug":"201498585999-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद फूंकी मड़ई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद फूंकी मड़ई
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (मधुबन) । थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में सोमवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की दो मड़ई भी संदिग्ध हालत में धूं-धूकर जलने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह लगी आग को बुझाया। अगलगी में अमरेश और रामधारी की मंडई और उसमें रखा समान जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोंगो ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराया। मारपीट में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
थाना क्षेत्र के तिनहरी दलित बस्ती निवासी अमरेश कुमार और रोहित के परिवार के बीच लंबे समय से (लड़की भगाने) को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में अमरेश कुमार के परिवार का एक सदस्य जेल में है। सोमवार की देर शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में अमरेश की मां सुभागी देवी घायल हुई। मारपीट के दौरान ही संदिग्ध हालत में अमरेश कुमार और पड़ोसी रामधारी की झोंपड़ी में आग लग गई। अगलगी से दोनों रिहायशी मंडई और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में अमरेश ने विपक्षी रोहित पर मंडई में आग लगाने का आरोप लगाया है। मारपीट व अगलगी की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।