{"_id":"5ae759374f1c1b65098b7208","slug":"191525111095-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार में रविवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से एक मिठाई की दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दुकानदार और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक अगलगी की घटना में दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
कोपागंज निवासी संतोष गुुप्ता पिछले दस सालों से बाजार भातकोल में मिठाई की दुकान संचालित करता है। रविवार की रात वह रोजाना की भांति दुकान बंद कर पूराघाट चला गया। इसी बीच रात में उसे दुकान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने उसे दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में पहुंचने पर उसने पाया कि दुकान में आग से उसमें रखा सामान जल रहा था। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में दुकान में रखा नकदी, खाने पीने के सामान, तेेल, घी, चीनी, फर्नीचर आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की जानकारी पर पहुंचे कानूनगो हरिश्चंद्र ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दिया।