फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   केंद्रीय वित मंत्री को पत्र भेजकर सकारात्मक बदलाव की मांग

केंद्रीय वित मंत्री को पत्र भेजकर सकारात्मक बदलाव की मांग

Thu, 31 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित मंत्री को पत्र भेजकर सकारात्मक बदलाव की मांग
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संगठन के रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। इसमें केंद्रीय वित्तमंत्री को पत्र भेजकर आयकर प्रणाली मे सकरात्मक बदलाव करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि देश में डाइरेक्ट टैक्स कोड अर्थात प्रत्यक्ष कर संहिता लागू किया जाए। कर मुक्त आय सीमा को 2.5 लाख से पांच लाख किया जाए। कहा कि आगामी बजट में मध्यम वर्ग के व्यापारियों को आयकर में अधिक से अधिक राहत दिया जाए। जोखिम प्रबंधन पर आधारित आडिट कार्य प्रणाली का ढंग बदला जाए। 80 सी के अंतर्गत बचत की सीमा 1.5 से बढ़ा कर तीन लाख किया जाए। इसके साथ आयकर की सबसे अधिकतम दर 30 प्रतिशत को 20 लाख से ऊपर की आमदनी वाले व्यापारियों पर लागू किया जाए। महामंत्री कन्हैया जायसवाल ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से जीएसटी छूट की सीमा 20 लाख से 40 लाख बढ़ने से व्यापारियों मे काफी खुशी है, उन व्यापारियों को अब जीएसटी में पंजीकरण न कराने की छूट दी जाए। इस अवसर पर अजहर फैजी, हबीबुल्लाह टांडवी, आनंद गुप्त, श्याम मद्धेशिया, जावेद तरफदार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed