फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज

आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज
वलीदपुर (मऊ)। मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस को सौंपे गए तहरीर में खालिसा गांव निवासी दीपिका राय पुत्री संतोष राय ने बताया कि उसका विवाह 2015 मेंदोहरीघाट थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी प्रभात राय उर्फ दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति और उसके ससुराल के सदस्य दहेज कम लाने का ताना देते हुए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करने लगे। कुछ दिन पूर्व विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर अपने पति, सास-ससुर, दो देवर और तीन अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed