फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसानों का धरना प्रदर्शन

किसानों का धरना प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
किसानों का धरना प्रदर्शन
रानीपुर। ब् लाक मुख्यालय के धर्मसीपुर नहर चट्टी पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वधान में खुरहट पम्प कैनाल के जीर्णोद्वार की मांग को लेकर किसानों नेधरना प्रदर्शन किया। क्षेत्र के दर्जनों गावों के किसानो ने भाग लिया। धरना स्थल पर प्रांतीय सचिव रामकुमार भारती ने कहा कि प्रथम पंचवर्षीय योजना में निर्मित इस नहर के जीण शीर्ण स्थिति में चली गई है। उपेक्षा के चलते बंद पड़ी इस नहर का तत्काल जीर्णोद्वार करने की जरूरत है। उन्होंने स्थानीय सांसद, विधायक की उपेक्षा की आलोचना करते हुए कहा कि मुहम्दाबाद तहसील में एक मात्र सिंचाई के साधन के रूप मेें इस नहर को ठीक कराने का प्रयास नहीं किया गया।इसके कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। नहर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बंद नहर को कागज पर सुचारू रूप से चलती दिखा कर शासन को रिपोर्ट भेजकर प्रति वर्ष लाखों रुपये नहर की मरम्मतऔर सफाई के नाम पर डकार रहे हैं। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नहर का जीर्णोद्वार तत्काल शुरू नहीं कराया गया तो किसान फरवरी माह से बेमियादी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।धरना स्थल पर पहुंचे मुहम्दाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी अनूप कुमार को किसानो ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नहर पम्प हॉउस के सामने टौंस नदी में चेक डेम बनाने,ठोकर का निर्माण करने,पहले से निर्मित पक्की नहर के लीकेज की मरम्मत ने हेतु मरमत कराने ,नहर के आखिरी टेल तक खुदाई कराने, वर्ष 2010 से 17 तक नहर मद में अवमुक्त सरकारी धन से कराये गए कार्यो का भौतिक सत्यापन तथा बिना कार्य कराए फर्जी भुकतान कराने वालों के खिलाफ दंडनात्मक करवाई कराने की मांग की गई है। धरना में मुख़्य रूप से जिला मंत्री गुफरान अहमद,शेख हिसामुदीन, सुभाष,राजेन्द्र,जगपति यादव,पतिराम,रफीक अहमद,रामचन्द्र,आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed