{"_id":"596e47374f1c1bd85b8b46fc","slug":"181500399415-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रहा यात्री हुआ जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रहा यात्री हुआ जहरखुरानी का शिकार
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(ब्यूरो)। दिल्ली से कमाकर लौट रहा यात्री रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। मंगलवार को वह रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ स्थित सिकटिया ओवरब्रिज के पास बेहोश मिला। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाशी। इस दौरान जेब से मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद पुलिस को पता चला कि यात्री का नाम कमल सिंह पुत्र हरदेव सिंह है। वह मऊ के ताजपुर गांव का निवासी है। जबकि उसके आईकार्ड से पता चला कि वह दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर का रहने वाला है। सदर अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन