फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग ने आयोजित की बैठक

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग ने आयोजित की बैठक

Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग ने आयोजित की बैठक
जिला मुख्यालय स्थित लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाबत चर्चा की गई। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की ऐसी संवैधानिक व्यवस्था है, जिसमें छोटे कार्यकर्ता को भी पार्टी में ऊंचा पद दिया जाता है। जबकि अन्य दलों में परिवारवाद हावी है। भाजपा की तरफ से पिछड़ी जाति के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए आजमगढ़ मंडल सहित पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को होने वाले सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। जबकि कांग्रेस की व्यवस्था थी कि केंद्र से चला एक रुपया जनता के बीच आते आते 25 पैसा ही बचता था, लेकिन आज अगर केंद्र सरकार दिल्ली से एक रुपया भेजती है तो जनता के बीच भी एक ही रुपया पहुंचता है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामप्रवेश राजभर के साथ अन्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री संतोष चौहान ने किया। बैठक में नरेंद्र मल्ल, आशुतोष पाल, राजेश भारद्वाज, अमर गुप्ता, वीर बहादुर मौर्य, आनंद गुप्ता, रामकवल बिंद, मितरंजन राजभर, रामसरन चौहान, आनंद सुमन ऋगेश साहनी, शैलेश राजभर, अशोक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed