{"_id":"5953ec274f1c1bd0738b4654","slug":"171498672167-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर अनुदेशकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर अनुदेशकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के तत्वावधान मेें कंप्यूटर अनुदेशकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि राजग सरकार की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों का आधुनिकीकरण करने का वायदा किया था। जिससे निजी विद्यालयों के बच्चों की तरह सरकारी कालेजों के बच्चों को भी तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा सके। संगठन इन समस्याओं को लगभग तीन वर्षो से लगातार धरना प्रदर्शन व वार्ता के माध्यम से सरकार तक पहुंचाता रहा है, लेकिन पिछली सरकार द्वारा बार-बार झूठा आश्वासन मिलता रहा। प्रदेश सरकार की तरफ से बजट का आवंटन न होने से कंप्यूटर शिक्षा बंद है और शिक्षकों का भविष्य चौपट हो रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि चार हजार माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशकों की सेवा बहाल कर मानदेय दिया जाए। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सृजित किए गए 1548 कंप्यूटर शिक्षकों के पदों पर पूर्व में कार्य कर चुके कंप्यूटर अनुदेशकों का समायोजन किया जाए। कंप्यूटर शिक्षक के सहायक अध्यापक पद के लिए बनी नई नियमावली से प्रशिक्षित स्नातक को समाप्त किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सिंह पटेल, सुशील कुमार सिंह, व्रजनारायण मल्ल, रजनीश सिंह, सुशील सिंह, दिनेश पांडेय, चंद्रजीत यादव आदि शामिल रहे।