फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   100 सफाई कर्मचारी, फिर भी वार्डो में पसरी पड़ी है गंदगी

100 सफाई कर्मचारी, फिर भी वार्डो में पसरी पड़ी है गंदगी

Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
100 सफाई कर्मचारी, फिर भी वार्डो में पसरी पड़ी है गंदगी
कोपागंज। 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत जिले में स्वच्छता का संदेश देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। वहीं कोपागंज नगर पंचायत स्वच्छता मुहिम को लेकर जागरूक नहीं हो रही है। 100 सफाई कर्मचारी होने के बावजूद नगर के कई वार्डों के मोहल्ले में गंदगी पसरी रहती है। लोगों की शिकायत है कि कई जगहों पर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। अगर पहुंचते भी हैं तो मुख्य जगहों पर सफाई कर चले जाते है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के 17 वार्डों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए 100 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 2 ट्रेक्टर ट्रॉली सफाई के अलावा 7 रिक्शा वाहन भी हैं। नगर में सफाई को लेकर नगर पंचायत जागरूक नहीं है। यह स्थिति रविवार को अवकाश के दिन और बदतर हो जाती है, नगर के वार्डों में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार को सफाई न होने से क्षेत्र के चम्मनरोड, अमनरोड, चंदनपुरा, जुम्मनपुरा आदि जगहों पर गंदगी फैली रही। गौर करने वाली बात यह है कि सफाई कर्मचारियों पर मॉनीटरिंग के लिए 6 सफाई नायकों की तैनाती हैं, लेकिन वे फील्ड में नहीं जाते है। जिससे कर्मचारी मनमाने ढंग से काम करते हैं। समस्या के संबंध में संजीव गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, हरीकेवल साहनी आदि लोगों ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही से नगर में कई जगहों पर गंदगी पसरी पड़ी रहती है। जब कई बार शिकायतों की जाती है, तब जाकर निकाय के अधिकारी समस्या का निस्तारण करते है। इस बाबत ईओ जयप्रकाश यादव का कहना है कि वार्डों में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से सफाई की जा रही है। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed