फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन चक्र को छोड़कर 35 राउंड में बढ़त बनाई बसपा

तीन चक्र को छोड़कर 35 राउंड में बढ़त बनाई बसपा

Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
तीन चक्र को छोड़कर 35 राउंड में बढ़त बनाई बसपा
कुल 38 राउंड तक चली घोसी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में मात्र तीन राउंड को छोड़कर बसपा के अतुल राय ने 35 चक्रों में अपना दबदबा कायम रखा। दूसरे स्थान पर रहें भाजपा के हरिनारायन राजभर छठवें, 34वें और 35वे चक्र में मामूली बढ़त हासिल कर सकें। लेकिन जीत का अंतर अंत तक कम नहीं हो सका।
विज्ञापन

चक्रवार मिले मतों पर नजर डालने पर पहले चक्र में कुल अतुल राय को 18161 मत मिले, तो हरिनारायन राजभर को 15742 मत मिला। इसीक्रम में दूसरे चक्र में बसपा को 16375 तो भाजपा को 16165 वोट मिला। तीसरे चक्र में बसपा को 8350 वोट तो भाजपा को 14322 वोट मिला। चौथे चक्र में अतुल राय के जीत का अंतर काफी बढ़ गया । उन्हे 20210 मत मिला, तो वहीं हरिनारायन राजभर को 14584 मत मिला। इसक्रम में पांचवे चक्र में अतुल को 20602 मत मिले, तो हरिनारायन को 15562 वोट मिला। छठवें चक्र में पहली बार भाजपा के हरिनारायन राजभर ने मामूली बढ़त हासिल किया। इसचक्र में भाजपा को 17410 मत तो बसपा को 16381 मत मिला। सातवें चक्र में बसपा मात्र 36 मतों की मामूली बढ़त हासिल कर सकी। इस चक्र में अतुल को 17880 मत तो हरिनारायन को 17644 मत मिला। इसके बाद के 33 वे चक्र तक बसपा के अतुल राय हावी रहें। सभी चक्रों में बढ़त हासिल करते हुए आठवें चक्र में बसपा को 19806 तो भाजपा को 16653 वोट हासिल हुआ। नौवें चक्र में बसपा को 20463 तो भाजपा को 11911 वोट मिला। दसवें चक्र में बसपा को 21072, भाजपा को 12998 वोट मिला। 11हवें चक्र में बसपा को 19453 भाजपा को 15593 मत, 12 हवे चक्र में बसपा को 18648 तो भाजपा को 14233 मत मिले। इसीप्रकार से 13 हवें चक्र में लगभग दस हजार की लीड लेते हुए अतुल ने 22498 मत हासिल किया। यहां भाजपा को 12557 मत मिल सका। 14 हवें चक्र में भी बढ़त कायम रही। बसपा को 20841 तो भाजपा को 14540 वोट मिला। 15 हवे से लेकर 25 वे चक्र तक बसपा के अतुल राय को क्रमश: 19481, 22414, 19740, 18247, 17601, 17227, 16540, 17427, 20405, 18995 और 18101 मत प्राप्त हुए। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा को क्रमश: 12602, 11732, 13950, 17721, 16263, 15961, 14900, 16198, 14261, 14006 और 14268 मत मिला। इस प्रकार 25 वे चक्र तक बसपा के अतुल राय 88 हजार मतों की लीड ले लिया था। 26 से मगणना के अंतिम चक्र 38 वे चक्र तक अतुल राय को क्रमश: 17505, 16482, 11914, 11250, 10661, 10189, 7275, 5016, 2451, 153, 223, 559 और अंतिम चक्र में 294 मत प्राप्त हुए। तो वहीं भाजपा के हरिनारायन राजभर को 26 वे चक्र से लेकर 38वे चक्र तक क्रमश: 14134, 10322, 9270, 9052, 9934, 8518, 6531, 4150, 3523, 514, 113, 18 और 136 मत मिले। इसप्रकार अंतिम रुप से घोषित परिणाम के अनुसार बसपा को अतुल राय को 570888 और भाजपा के हरिनारायन को 448191 मत मिले। इस प्रकार गठबंधन के बसपा प्रत्याशी अतुल राय ने 122697 मतो के अंतर से जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed