{"_id":"5bf83caabdec2241c17127eb","slug":"151542995114-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिड़काव नहीं होने से बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिड़काव नहीं होने से बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मौसम बदलते ही क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में मच्छरजनित रोगों के बढ़ने की आशंका हो गई है। बावजूद वलीदपुर नगर पंचायत के वार्डो में जिम्मेदार छिड़काव नहीं करा रहे हैं, वहीं सफाई कर्मचारियों की लापरवाही इस समस्या को और बढ़ रही है। परेशान लोगों ने अधिकारियों से दवाओं के छिड़काव की मांग उठाई है।
वलीदपुर नगर पंचायत के अंतगर्त 16 वार्ड आते हैं। वार्डो में साफ सफाई के लिए 48 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की नियुक्त होने के बावजूद वार्डो में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह जगह गंदगी के अंबार लगे होने और छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ चुका है। जिसके चलते वार्डो के मोहल्लों में रात में बिना मच्छरदानी के सोना मुश्किल हो गया है। शाम के समय स्थिति खराब हो जाती है। मच्छरों के काटने से गंभीर बीमारियां होने की आशंका रहती है। वार्डवासियों के मुताबिक नगर में बढ़ रही गंदगी एवं उच्चाधिकारियों की निष्क्रियता के कारण स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वार्डवासी उस्मान, सलाहुद्दीन, प्रेम गुप्ता, डॉ. राजकुमार आदि ने छिड़काव कराने की मांग की है। जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।
इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने कहा जल्द ही वार्डो में साफ सफाई के साथ नाले नालियों में फागिंग कराया जाएगा।