फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शुद्ध पेयजल की जगह प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है नगरवासी

शुद्ध पेयजल की जगह प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है नगरवासी

Mon, 03 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल की जगह प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है नगरवासी
नगर पंचायत द्वारा नगर में वाटर कूलर तो लगा दिया गया हैं, लेकिन उसकी साफ सफाई कराना भूल चुकी है। जिससे लोग दूषित और बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। कई सालों से बिना फिल्टर बदले और गंदगी के अंबार के बीच लगे वाटर कूलर दूर दराज से आने वाले राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

नगर के लोगों को को शीतल व शुद्ध पानी की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तहसील परिसर और पशु अस्पताल के सामने लाखों की लागत से दो वाटर कूलर फिल्टर लगाया गया है। लेकिन करीब 3 साल पूर्व लगाए गए फिल्टर कूलर के लागत और भुगतान को लेकर भी हल्ला मचा था और समाजसेवी संगठनों और विभिन्न दलों के नेताओं ने इस पर सवालिया निशान उठाया था। अब हालत यह है कि तीन सालों में अभी तक दोनों कूलरों की न तो मरम्मत कराई गई है और न ही इसका फिल्टर बदला गया है। जिससे इसमें से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा तहसील परिसर में लगे फिल्टर के आसपास थोड़ा बहुत साफ सफाई हो जाती है, लेकिन पशु अस्पताल के पास के फिल्टर की हालत काफी दयनीय है। फिल्टर के ऊपर झाड़ और घास उगी है तो वहीं, इसके बॉडी पार्ट पर जंग और काई लगी हुई है। जिससे लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे है। इस संबंध में स्थानीय निवासी राजेश कुमार, धर्मेश यादव, अरुण, तौकीर आदि का कहना है कि कई बार इस समस्या के बारे में नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सफाई न होने से वो गंदा पानी पीने को मजबूर है। इस बाबत ईओ रामसफल का कहना है कि पशु अस्पताल के पास कोई वाटर फिल्टर कूलर भी लगा है इस बात की अभी तक मुझे जानकारी ही नहीं है। कहा कि आपके बताने के बाद इसका संज्ञान हुआ है। इसकी जांच कराकर ठीक कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed