फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अजय साहू वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

अजय साहू वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

Wed, 28 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अजय साहू वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत
मऊ। वैश्य समाज (नंदी) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को नगर के गालीबपुर भीटी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा मऊ के प्रभारी नंद कुमार गुप्ता नंदी की प्रेरणा से जिले के नवगठित पदाधिकारियों के चयन पर हर्ष प्रकट किया गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के रूप में अजय साहू, वरिष्ठ जिला महामंत्री विपिन बरनवाल (मुहम्मदाबाद), अमित गुप्ता महामंत्री (मधुबन), जिला उपाध्यक्ष क्रमश: भगवान दास गुप्ता (रनतपुरा) एवं राजीव जौहरी जिला कोषाध्यक्ष अनुराग बरनवाल (सोनू), संगठन मंत्री दिलीप कुमार वर्मा एडवोकेट, कानूनी सलाहकार राजीव अग्रवाल एडवोकेट एवं गोपाल कृष्ण बरनवाल को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। बैठक में संगठन के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा तथा कैबिनेट मंत्री नंदी द्वारा वैश्य समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से मऊ जिले में संगठन का विस्तार किया गया है। अंत में जिलाध्यक्ष वैश्य समाज अजय साहू ने बताया कि आगामी नौ जुलाई को प्रस्तावित लखनऊ रैली में मऊ के वैश्य समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में ट्रेन, बस व निजी साधनों से आठ जुलाई को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed