{"_id":"59e39f874f1c1bda538b77dc","slug":"141508089735-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय खेत मजदूर जिला कौंसिल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय खेत मजदूर जिला कौंसिल की बैठक
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय।भारतीय खेत मजदूर जिला कौंसिल
(भाकपा) के तत्वाधान में स्थानीय क्षेत्र के सिया बस्ती
में रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला मंत्री
कामरेड बेचई प्रसाद भारती ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे
भू माफियाओं के खिलाफ अभियान में अधिकारियों,
कर्मचारियों द्वारा 10 एयर में छप्पर व मड़ई डालकर गुजारा कर रहे
मात्र गरीबों पर ही कार्रवाई की जा रही है। गरीबों पर कार्रवाई करके जिला प्रशासन अपने कार्य की इतिश्री कर ले रहा है। कहा कि बड़े भू-माफियाओं को छुआ तक नहीं जा रहा है। इन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यदि इस अभियान में एक मानक बनाकर कार्यवाही करता तो बड़े भू-माफियाओं पर अंकुश लगता और सरकार की मंशा सफल होती, लेकिन वास्तव में ऐसा हो नहीं रहा है। यह अभियान केवल दिखावा भर रह गया है। बैठक में श्रवण प्रजापति, श्री कान्त, नगीना, अजय, मनोज, कमलेश और गांव की महिलाओं सहित काफी लोग उपस्थित रहे।