{"_id":"5bf83cc7bdec224143673b4d","slug":"131542995143-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 घर एक माह से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3500 घर एक माह से अंधेरे में
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
कोटवा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के गांव इमलिया में लगा ट्रांसफार्मर फुंका होने से 3500 घर एक माह से अंधेेरे में है। ऐसे में जहां लोगोें को परेशानी हो रही है वहीं बिजली न होने के चलते गेंहू की बुवाई बाधित हो रही।
गांव में सिंचाई के लिए पांच नलकूप लगे हैं। लेकिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से यह बंद पड़े हैं। ऐसे में 150 बीघा पर सिंचाई प्रभावित है। ग्रामीण रामप्रवेश पांडेय, आशु सिंह, बृजनाथ पांडेय, पवन ने बताया कि बीते एक माह से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते पहले धान की फसल सूख गई है। वहीं अब गेहूं की बुवाई भी बाधित हो गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। इस बाबत अभियंता विकास दुबे ने बताया कि ओवरलोड वाहन के जलते ट्रांसफार्मर जल गया है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।