फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 injured, six referred after bus carrying pilgrims crashes into under-construction culvert.

Mau News: निर्माणाधीन पुलिया में श्रद्धालुओं से भरी बस घुसने से 13 घायल, छह रेफर

Mon, 28 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
13 injured, six referred after bus carrying pilgrims crashes into under-construction culvert.
आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर कनौरा नहर में गिरी श्रद्धालुओं की बस ।
लालगंज (आजमगढ़)-अमिला (मऊ)। आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के समीप शनिवार रात आजमगढ़ से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 21 श्रद्धालुओं में से 13 घायल हो गए। इनमें छह घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। सात घायलों का उपचार संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बोझी के खाले का पुरा और बेलभद्रपुर गांव के करीब 20 श्रद्धालु से एक निजी बस विंध्याचल धाम के लिए रवाना हुए थे। बस जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास पहुंची थी कि वह अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुस गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही देवगांव और चंदवक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इन घायलों को किया गया रेफर
गंभीर रूप से घायल मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बेलभद्रपुर बोझी निवासी महेश यादव (65), शिव पूजन निषाद (65), बोझी बाजार निवासी रीता (40) पत्नी कैलाश यादव, परमा देवी (65) , रामचरन यादव (60), रामप्यारे यादव (70) मऊ को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात घायलों का लालगंज में चल रहा इलाज
हादसे में घायल मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बोझी निवासी गुड्डी यादव (55) पत्नी सुरेंद्र यादव, गुड़िया यादव (30) पत्नी बृजेश यादव, सोनम यादव (35) पत्नी हरेंद्र यादव, सुदामा यादव (62), सुक्खू यादव (62) और मंगल यादव (65) का उपचार संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है। बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा निवासी बस चालक राम मिलन यादव (45) भी घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

इसी जगह सुबह गड्ढे में पलटी थी कार
लालगंज। बस हादसे से कुछ घंटे बाद इसी स्थान पर एक और दुर्घटना हुई। रविवार सुबह करीब 5:13 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा कि कार चालक ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हालांकि कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। लगातार दो हादसों के बाद निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया और सड़क किनारे बने गड्ढे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। संवाद

आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर कनौरा नहर में गिरी श्रद्धालुओं की बस ।

आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर कनौरा नहर में गिरी श्रद्धालुओं की बस ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed