{"_id":"5c04069dbdec2241c54d1038","slug":"121543767709-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुबन। बिजली विभाग में ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) के ट्रिपिंग सिस्टम खराब होने की वजह से रामपुर बेलौली फीडर में फाल्ट आने से उसे जुड़े 12 गांवों में पिछले 11 दिनों से आपूर्ति ठप है। किसानों ने शनिवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद चेते विभाग ने शनिवार की शाम आपूर्ति तो शुरू की, लेकिन ओसीबी सिस्टम खराब होने चार घंटे तक बिजली रहने के बाद दुबारा गुल हो गई।
रामपुर बेलौली उपकेंद्र में ओसीबी मशीन पिछले 11 दिन से खराब पड़ी है। जिससे उपकेंद्र से जुड़े काठतराव, जगदिशपुर, पहाड़ीपुर खिरिया, गोपालपुर, नेमडाँड़, फूलपुर, कमल सागर, छतहरा सहित 12 गांवों में 22 नवंबर से बिजली आपूर्ति ठप है। किसानों ने कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की बावजूद इसके आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जिस पर शनिवार को कांग्रेस नेता योगेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में 50 से ज्यादा किसानों ने उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने उसी दिन शाम को आपूर्ति शुरू की। लेकिन चार घंटे बाद ही बिजली दुबारा 12 बजे रात में गुल हो गई। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि ओसीबी मशीन के खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। खराब मशीन को दुरस्त कराने के लिए भेजा गया है।