{"_id":"5a8f0f0f4f1c1bbb218b4914","slug":"121519324943-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के बाबत पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के बाबत पड़े वोट
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम सभा लाडनपुर और कुतुबपुर में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए प्रधान पद के लिए उपचुनाव के तहत गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुई वोटिंग में आधी आबादी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चुनाव मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हुए मतदाताओं ने मतदान किया।
सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान का कार्य शाम पांच बजे तक सुचारु रुप से किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दोनों गांव में पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। गुरुवार को संपन्न हुए चुनाव में लाडनपुर गांव में मौजुद कुल 2635 मतदाताओं में से 1628 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो कुल मत का 61.78 प्रतिशत है। वहीं कुतुबपुर में कुल 1041 मतदाताओं में से 777 लोगों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। जो कुल तम का 74.46 प्रतिशत रहा। ग्राम पंचायत लाडनपुर में तीन महिला प्रत्याशियों फूलबदनी देवी पत्नी रामचंद्र, अखिलेश्वरी देवी पत्नी जितेंद्र और केशरी देवी पत्नी प्रितम चुनाव मैदान में है। वहीं कुतुबपुर में दो महिला प्रत्याशियों गुलैची देवी पत्नी सत्यदेव और लालती देवी पत्नी शिवचंद्र के बीच सीधी टक्कर है। दोनों गावों के बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सीओ मधुबन श्वेता ओझा, थानाध्यक्ष कोपागंज रामकृष्ण द्विवेदी, थानाध्यक्ष हलधरपुर राजेश यादव, थानाध्यक्ष घोसी डीके श्रीवास्तव ,पीएसी और पुलिस के आरक्षी के साथ महिला आरक्षी मौजूद रहें। मतगणना 24 फरवरी को होगी।