फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पास्को और दुराचार में दो की जमानत खारिज

पास्को और दुराचार में दो की जमानत खारिज

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पास्को और दुराचार में दो की जमानत खारिज
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक डा. अजय कुमार ने पास्को और दुराचार के दो मामलों में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज दी। एडीजे ने यह आदेश बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। वादी मुकदमा की नाबालिक लड़की को आरोपी दो जुलाई 2017 को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। मामले में आरोपी मानिकपुर असना गांव निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र सिराजुलहक की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी शिवदत यादव के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद एडीजे ने जमानत अर्जी खारिज कर दिया। दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। वादी मुकदमा का 13 वर्षीय लड़के के साथ आरोपी ने 12 जुुलाई 2017 को अप्राकृतिक दुराचार किया। मामले में आरोपी अलहदादपुरा निवासी अनवार अहमद पुत्र इजहारुलहक की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और अभियोजन के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद एडीजे ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed