फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ईट भट्ठा निर्माता समिति की आयोजित हुई बैठक

ईट भट्ठा निर्माता समिति की आयोजित हुई बैठक

Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ईट भट्ठा निर्माता समिति की आयोजित हुई बैठक
मऊ। नगर के भीटी स्थित तमसा गेस्ट हाउस में रविवार को ईंट भट्ठा निर्माता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित विशाल धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने की मंत्रणा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि तत्कालीन सरकार मिट्टी से रॉयल्टी को समाप्त कर दी है। इसके बावजूद अब भी रॉयल्टी के नाम पर उद्यमियों को परेशान किया जाता है। मिट्टी पर जीएसटी की देयता को समाप्त करने की मांग की गई तथा मिट्टी खनन से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याएं दूर नहीं होगी तो या तो भट्ठा व्यवसाय पूरी तरह बंद हो जाएगा या फिर ईंट के दाम इतने बढ़ जाएंगे कि इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। बैठक में कौशल कुमार राय, संतोष राय, रामायण कुशवाहा, संतोष कुमार दुबे, मुन्ना सिंह, अजय प्रताप सिंह, राकेश तनवानी, जितेंद्र सिंह ,मुन्नू राय, अमरनाथ सिंह, परमहंस, सूर्यकांत यादव ,अनवार अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed