फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 04 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रसूलपुर के महुआबारी गांव के पास सोमवार की शाम को अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्घ घायल हुआ। उसे उपचार के लिए जबतक अस्प्ताल ले जाने की व्यवस्था की गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मृत वृद्घ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घायल युवक को उपचार के लिए दोहरीघाट भेजा गया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलौली सोनबरसा के बड़की बारी पुरवा निवासी विकानू यादव पुत्र स्व.सोमर यादव सोमवार की शाम चार बजे रसूलपुर बाजार सामान खरीदने के लिए साइकिल से निकला था। अभी वह ग्रामसभा रसूलपुर के महुआबारी के पास पहुंचा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही बाइक बिकानू की साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हुआ। स्थानीय लोग अभी घायल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अनिल कुमार (24 ) पुत्र कांता मधुबन थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का निवासी है। दुर्घटना में उसे भी ज्यादा चोटेें आ। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दोहरीघाट नीरज पाठक मय फोर्स मौके पर पहुुंचे। इस दौरान पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवक को पुलिस ने रसूलपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोहरीघाट के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed