फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 million illegal liquor recovered in Koiriyar

कोइरियापार में 10 लाख की अवैध शराब बरामद

Tue, 01 Jan 2019 10:53 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
10 million illegal liquor recovered in Koiriyar
कड़ी गई अवैध शराब के संबध में प्रेसवार्ता करते पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर। - फोटो : mau
 कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार की रात कोइरियापार गांव में छापेमारी कर 252 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये है। नए साल में पुलिस को मिली इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

 अवैध शराब बनाने और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार की रात को जिले की स्वाट टीम और मुहम्माबाद गोहना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात क्षेत्र के कोइरियापार गॉव में एक मकान के भीतर छिपा कर रखी गई अरुणांचल प्रदेश निर्मित 252 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद  की गई। इस दौरान पुलिस ने देशी शराब बनाने और पैकिंग करने के उपकरण, दो सौ लीटर से भरा एक ड्रम स्प्रीट, 15 सौ रैपर आदि बरामद किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि शराब बरामदगी के साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहन पुत्र मौजी जायसवाल और सुनील चौहान पुत्र बालचंद है दोनों ही कोइरियापार गांव के निवासी हैं। मोहन के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में धोखाधड़ी, मारपीट और आबकारी एक्ट के अंर्तगत कुल आठ मुकदमे दर्ज है। दूसरे अभियुक्त सुनील चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट के पहला अभियोग दर्ज हुआ है। पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed