{"_id":"6b033d643349a9c39a03212d","slug":"youth-drowns-after-getting-stuck-in-a-swamp-while-crossing-the-yamuna-mathura-news-c-412-1-mt21008-14099-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना पार करते समय दलदल में फंसकर डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना पार करते समय दलदल में फंसकर डूबा युवक
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के अड्डा मीणा खादर में रविवार दोपहर यमुना नदी पार करते समय एक 33 वर्षीय युवक दलदल में फंसकर डूब गया। युवक को डूबता देख उसके बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के किसान उसे बचाने के लिए नदी में उतरे। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी युवक को बचाया नहीं जा सका और वह गहरे पानी में समा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव अड्डा मीणा निवासी रोहतास के यमुना नदी के दोनों ओर खेत हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह बांध की तरफ स्थित अपने खेत से गांव लौट रहा था। यमुना नदी पार करते समय वह अचानक दलदल में फंस गया और डूबने लगा। पिता को डूबता देख नदी किनारे खड़े उसके बेटे ने चीख-पुकार मचाई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और उसे बचाने के लिए यमुना में उतरे, पर तब तक युवक गहरे पानी में समा चुका था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक मेहरचंद बैंसला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक यमुना में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह फिर से गोताखोरों को लगाकर युवक की तलाश कराई जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
युवक के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों में भी दुख का माहौल है। सभी युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।