फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water filled in colonies again

Mathura News: कॉलोनियों में फिर से भरा यमुना का पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water filled in colonies again
परिक्रमा मार्ग स्थित जगन्नाथ घाट पर सड़क पर बहता यमुना का पानी। संवाद
वृंदावन। यमुना नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से वृंदावन के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। परिक्रमा मार्ग में पानी प्रवेश कर गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पर असर पड़ा है। जगन्नाथ घाट की सड़कों तक पानी पहुंच चुका है। वहीं आसपास की कॉलोनियों और आश्रमों में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन


यमुना का पानी परिक्रमा मार्ग में जगन्नाथ घाट से सड़क तक आ गया है। वहीं कॉलोनियों की बात करें तो श्याम नगर, श्रीजी वाटिका, अक्रूर वाटिका के आसपास, मोहिनी नगर समेत दर्जनों रिहायशी इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं। इन इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया है और सड़कों पर आवागमन लगभग ठप हो गया है। वहीं पानी गांव में एक आश्रम में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन


वहीं पानी भरने के कारण विद्युत निगम ने एक हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी है। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बड़ी राहत या निकासी अभियान शुरू नहीं हुआ है। लोगों को डर है कि अगर यमुना में पानी बढ़ेगा तो हालात और खराब हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed